top of page

अब Twitter, iOS उपयोगकर्ताओं को उनकी लिस्ट्स को पिन करने की देगा अनुमति

Twitter iOS Pin Hindi

Twitter ने पिछले महीने ही नए फीचर्स लाने की घोषणा कर दी थी। अभी Twitter ने अपने iOS ऐप में एक फीचर की घोषणा की है। जो उपयोगकर्ताओं को उनकी टाइमलाइन पर पांच लिस्ट्स को पिन करने की अनुमति देता है।

इसके अलावा, होम स्क्रीन से ही लिस्ट के माध्यम से ब्राउज़ करने के लिए एक स्मूथ स्वाइप जेस्चर भी इम्प्लीमेंट किया गया है।

आप जैसा चाहे उन पिन की गयी लिस्ट को आसानी से पुन: व्यवस्थित भी कर सकते है। कम्पनी ने अपने ऑफिसियल ट्वीट में कहा कि, “हमारी सूची पर? आपके लिए सूचियों को और भी बेहतर बनाएं! अब iOS पर, आप पांच सूचियों को पिन कर सकते हैं, और साथ ही उन्हें पुनर्व्यवस्थित भी कर सकते है। और होम स्क्रीन से ही एक्सेस करने के लिए स्वाइप कर सकते हैं।

यह अपडेट Twitter से सबसे अधिक उपयोग करने के लिए यूज़-केसेस का एक पूरा नया सिनेरियो खोलता है।

उदाहरण के लिए, कोई उपयोगकर्ता समान इंटरेस्ट वाले लोगों के एक ग्रुप को फ़िल्टर करने के लिए लिस्ट का उपयोग कर सकता है और अपडेट के साथ एक अल्टरनेटिव टाइमलाइन प्राप्त कर सकता है।

इस अपडेट के साथ Twitter लिस्ट्स की बेसिक फंक्शनलिटी अपरिवर्तित बनी हुई है। मतलब कि, लिस्ट्स प्राइवेट या पब्लिक हो सकती हैं। मौजूदा पब्लिक लिस्ट्स को अपने Twitter उपयोगकर्ता मित्र के द्वारा फॉलो की जा सकती है। जैसे कि यह पहले इस्तमाल हुआ करता था।

साथ ही लिस्ट पेज में  एक छोटे से विज़ुअल को रिडिज़ाइन किया गया है। अब इसमें हेडर इमेज हैं और अब आप Twitter के इस अपडेट से लिस्ट में सदस्यों और subscribers की संख्या को आसानी से जान सकते है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, यह फीचर अभी केवल iOS वर्जन में ही उपलब्ध हुआ है। लेकिन Android उपयोगकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है क्युकी Twitter इसके Android वर्जन पर काम कर रहा है। और जल्द ही लॉन्च किये जाने की उम्मीद है।

Opmerkingen


bottom of page