अनजान कारणों से Twitter और TweetDeck हुए डाउन
- Giridih City Updates
- Oct 2, 2019
- 2 min read

यदि आप ट्वीट प्राप्त नहीं कर पा रहे है। तो आप अकेले ऐसे नहीं हैं। जिसको इस समस्या का समाना करना पड़ रहा है। क्योकि Twitter और Tweetdeck दोनों डाउन चले गए हैं।
Twitter ने कहा है कि वह उस इश्यूज अवगत है और इस इशू की जांच कर रहा है। इसलिए कुछ समय तक शायद आप नए DMs ना प्राप्त करे या आपके ट्वीट में इमेजेज, वीडियो और पोल्स को अटैच करने में समस्या आये।
Twitter ने अपने सपोर्ट अकाउंट से अपने उपयोगकर्ताओं को अपडेट भेजे है जिसके अनुसार, अभी या बहुत ही जल्दी उपयोगकर्ता Twitter को समान्य रूप से उपयोग करने में सक्षम हो जायेगे। अगर अभी भी कोई उपयोगकर्ता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। तो चिंता करने कि जरूरत नहीं है। जल्द ही आपके अकाउंट में भी ठीक हो जायेगा।
Twitter ने अपने स्टेटस पेज पर एक अपडेट में हिस्ट्री सेक्शन इस इशू को रिकॉर्ड भी किया है। इसे “partial service disruption” के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
We’ve been experiencing outages across Twitter and TweetDeck. You might have had trouble Tweeting, getting notifications, or viewing DMs. We’re currently working on a fix, and should be back to normal soon. — Twitter Support (@TwitterSupport) October 2, 2019
इस पेज के अनुसार Twitter ने केवल 8:23 बजे UTC में आउटेज की जांच शुरू की। हालांकि आपको बता दे, इसके सपोर्ट अकाउंट ने ट्वीट किया कि कंपनी कुछ घंटे पहले से ही ठीक कर रही थी।
खबरों के अनुसार, एशिया और यूरोप में सोशल नेटवर्क Twitter के उपयोगकर्ता आज सुबह कुछ कंटेंट को ट्वीट करने और देखने में समस्याओं के बारे में रिपोर्ट कर रहे थे।
उपयोगकर्ताओं द्वारा बताई गयी समस्याओं के बीच साइट (जैसे कि पोल्स और मीडिया) के लिए कंटेंट पोस्ट करने में समस्या का समना करना पड़ रहा था। हालांकि कुछ उपयोगकर्ताओं ने यह भी ट्वीट किया कि उन्हें कोई समस्या नहीं आ रही है।
ऐसे ही जुलाई में ट्विटर की सर्विसेज पुरे एक घंटे के लिए डाउन हुई थी। उस मामले में ट्विटर ने इंटरनल कॉन्फ़िगरेशन चेंज उस समस्या का कारण बताया था। और बाद में Twitter ने अपने इस कथन को वापस भी लिया था।
Comments