YouTube Music ऐप के प्ले लिस्ट में “Discover Mix” नाम का नया फीचर जोड़ा गया
- Giridih City Updates
- Sep 24, 2019
- 2 min read

अगर आप यूट्यूब म्यूजिक ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जल्द ही इसके प्ले लिस्ट में डिस्कवर मिक्स नाम का टैब दिखेगा जहाँ आपकी संगीत की भूख और ज्यादा मिट सकेगी। यूट्यूब जल्द ही इस नये फीचर को अगले अपडेट में पेश करेगा।
यूट्यूब म्यूजिक अपने लॉन्च के साथ ही अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे रहा है और इसी मुकाबले को अगले चरण तक ले जाने के लिए ये नया फीचर लाया गया है। अगर आप संगीत प्रेमी है और नये-नये म्यूजिक ट्रैक्स ढूंढते रहते हैं तो यूट्यूब म्यूजिक बेशक आपको पसंद आएगी। वैसे यूट्यूब म्यूजिक के सबसे तगड़े कॉम्पिटिटर्स स्पॉटीफाई और एप्पल म्यूजिक है।
जोड़े गये नये फीचर डिस्कवर मिक्स में ऐसे म्यूजिक ट्रैक्स को शामिल किया गया है जो यूट्यूब म्यूजिक में बिल्कुल नये-नये जोड़े गये हैं। यहाँ आपको हाल ही में जोड़े गए म्यूजिक ट्रैक्स में 49 से ज्यादा म्यूजिक ट्रैक्स मिलेंगे। ये सारे ट्रैक्स साप्ताहिक आधार पर शामिल किए जायेंगे यानी कि एक हफ्ते में जितने भी नये संगीत होंगे, उन्हें आप डिस्कवर मिक्स में देख पाएंगे और ये हर बुधवार को अपडेट किए जायेंगे।
रेड्डिट में कई लोगों ने इस नये फीचर के बारे में पोस्ट करके कहा है। एक व्यक्ति ने इस बाबत पोस्ट करके कहा कि, “डिस्कवर मिक्स में सारे धुन बिल्कुल नये है (जिन्हें ना आपने सुना हो ना पसंद किया हो) ना केवल उन कलाकारों के नये म्यूजिक ट्रैक शामिल है, जिसे आपने पहले सुना हो, बल्कि आपकी पसंद के अनुसार एकदम नए कलाकारों के म्यूजिक ट्रैक्स मिलते हैं। प्लेलिस्ट किसी विशिष्ट शैली के लिए प्रतिबंधित नहीं है आपको यहाँ हर तरह के गाने मिलेंगे।”
YouTube Music ने भारत में हाल ही में “YouTube Charts” फीचर को को जोड़ा है जो ट्रेंडिंग सांग्स, कलाकारों, संगीत वीडियो को सिर्फ भारत में प्रदर्शित करने के जोड़ा गया है। सभी सूचियों को हर हफ्ते दोपहर 12:30 बजे अपडेट किया जाता है।
Kommentare