top of page

Xiaomi ने भारत में Mi Smart Water Purifier किया लॉन्च

Xiaomi Mi Smart Water Purifier Hindi

आज आयोजित स्मार्टर लिविंग इवेंट में Xiaomi ने Mi Smart Water Purifier लॉन्च किया। यह कंपनी का भारत में पहला वॉटर प्यूरीफायर है।

इससे पहले हमने Xiaomi को भारत में एयर प्यूरीफायर तो बिक्री करते देखा है। लेकिन यह पहली बार है जब कंपनी ने देश में वाटर प्यूरीफायर लॉन्च किया है।

Mi Smart Water Purifier स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Mi स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर में एक मिनिमल एस्थेटिक है, जो कि Xiaomi के पोर्टफोलियो के बाकि प्रोडक्ट की तरह है। इसमें सामने की तरफ एक सूक्ष्म Mi ब्रांडिंग है। और इसमें केवल 2 बटन लगाए गए है जो केवल फिल्टर को बदलने के समय पर उपयोग में आएंगे।

Mi स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर में 7-लीटर पानी का स्टोरेज टैंक दिया है। और उसके ढक्कन को सफाई करने के लिए आसानी से हटाया जा सकता है। ध्यान दे, कंपनी 2 महीने में एक बार प्यूरीफायर की सफाई के लिए रिकमेंड करती है।

Xiaomi ने अपने उपयोगकर्ताओं को पोर्टेबल पीने के पानी देने के लिए Mi स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर में एक penta-purification प्रक्रिया का उपयोग करता है।

पहले और दूसरे चरण में एक PP+एक्टिवेटिड कार्बन फिल्टर शामिल है जो बड़े पार्टिकल्स को पानी के अलग करते है। और तीसरा चरण में RO फ़िल्टर है जो भारी मेटल्स, आर्गेनिक मैटर, आदि को छानता है।

चौथा चरण में PAC फ़िल्टर का उपयोग किया गया है। जो किसी भी शेष ओडोर और आर्गेनिक मैटर को अवशोषित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पांचवा चरण यह अंतिम चरण है यहाँ पर टैंक में UV स्टरलाइजेशन का उपयोग किया है जो 99.9% बैक्टीरिया को मार देगा।

Xiaomi ने ये भी कहा कि यह UV light ऑन हो जायेगा और हर चार घंटे में पानी को purify करेगा। जो बहुत अच्छा है। क्योकि WHO के अनुसार, स्थिर पानी चार घंटे के बाद फिर से दूषित होने लगता है।

मूल्य और उपलब्धता

Mi स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर भारत में 11,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुआ है। और 29 सितंबर से बिक्री के लिए Xiaomi की ऑफिसियल वेबसाइट Mi.com और Flipkart पर उपलब्ध होगा।

Commenti


bottom of page