top of page

Xiaomi Mi A3 भारत में 21 अगस्त को Officially होगा लॉन्च

Xiaomi Mi A3 India Launch Hindi

Xiaomi 21 अगस्त को भारत में अपने अगले एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन, Xiaomi Mi A3 को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसके एक दिन बाद चीनी कॉम्पिटिटर Realme ने अपने पहले क्वाड-कैमरा डिवाइस – Realme 5 और Realme 5 Pro के लॉच करने की तैयारी की है।

Xiaomi ने Mi A3 को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर टीजर भी जारी कर दिया है। और कंपनी ने मीडिया इन्वाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। आपको बता दें कि ये स्मार्टफोन विश्व स्तर पर पहले ही लॉन्च हो चुका है, लेकिन भारत में 21 अगस्त को होगा लॉच।

Xiaomi इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने एक टवीट में कहा है, “हम 21 अगस्त को दोपहर 12 बजे #48MPAndroidOne लॉन्च कर रहे हैं।

मनु कुमार जैन ने ये नहीं बताया की कोनसा फ़ोन लॉच होने जा रहा है बल्कि उन्होंने फंस से पूछा कि यह कौन सा स्मार्टफोन हो सकता है? चूंकि Xiaomi Mi A3 को पहले से ही स्पेन में लॉन्च किया गया है, इसलिए यह अनुमान लगाना काफी आसान है कि वो ही हैंडसेट भारत में लॉन्च होने वाला है।

Xiaomi Mi A3 Specifications एवं Features

जैसा की हमने ऊपर बताया Xiaomi Mi A3 Mi A3 पिछले महीने में ही विश्व स्तर पर ऑफिशियली लॉच हो गया था, इसलिए हम इंडिया में आगामी Android One स्मार्टफोन के बारे में सब कुछ पहले से ही जानते हैं।

Xiaomi Mi A3 में Android 9 Pie दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 665 पर चलता है और इसकी डिस्प्ले 6.088 इंच की एचडी प्लस है। इस स्मार्टफोन में 6GB‌ RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज है।

Xiaomi के फ़ोन कैमरे के लिए ज्यादा फेमस होते है। इसिलए कैमरे की बात की जाये तो Xiaomi Mi A3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। जिसमे से एक लेंस 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। इसी के साथ सेल्फी के लिए, इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Комментарии


bottom of page