top of page

Wikipedia बड़े पैमाने पर हुए DDoS हमले के बाद वापस हुआ ऑनलाइन

Wikipedia DDOS Hindi

शुक्रवार को यूएस और यूरोप के बड़े हिस्सों सहित दुनिया के कई हिस्सों में बहुत बड़े पैमाने पर किये गए Distributed Denial of Service (DDoS) हमले की जानकारी सामने आने के बाद विकिपीडिया के हिस्से ऑफ़लाइन हो गए।

ये मामला जर्मनी और अन्य देशों के उपयोगकर्ताओं द्वारा विकिपीडिआ से जुड़ने में असमर्थता के बारे में सोशल मिडिया पर पोस्ट करने के बाद सामने आया।

इसके बाद विकिपीडिआ ने अपने आधिकारिक विकिमीडिआ ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की। हालांकि इस विषय पर अभी तक बहुत ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लगी है कि वाकई में क्या हुआ और इसके पीछे कौनसा समूह है।

एक गैर-लाभकारी इंटरनेट-स्वतंत्रता वकालत समूह, नेटब्लॉक ने बताया कि, ” जैसा कि पहले सोचा गया था, व्यवधान साइट के केवल कुछ भाषा संस्करण तक ही सीमित नहीं थे, बल्कि ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया के सभी भाषा संस्करणों को बहुत बड़े स्तर पर प्रभावित हुए थे।”

लेकिन अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार बुरा वक़्त ख़त्म हो चुका है। कुछ घंटे पहले किए गए एक ट्वीट में, नेटब्लॉक ने कहा कि साइट 9 घंटे के अंतराष्ट्रीय आउटेज के बाद 2:40 UTC (8:10 AM IST, शनिवार) उसी रूप में वापस ऑनलाइन हो गया है।

विकीपीडिया फाउंडेशन के मालिक विकिपीडिया ने हमले की निंदा करते हुए कहा, “हम इस प्रकार के हमलों की निंदा करते हैं। ये केवल विकिपीडिया को ऑफ़लाइन करने के विषय में नहीं है बल्कि टेकडाउन हमलों से सभी के मौलिक अधिकारों को स्वतंत्र रूप से उपयोग करने और जानकारी साझा करने का भी खतरा है। हम विकिमीडिया आंदोलन और फाउंडेशन में सभी के लिए इन अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

संगठन ने पहले कहा कि, “उसकी विश्वसनीय इंजीनियरिंग टीम साइट पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए और सभी उपयोगकर्ताओं तक साइट की पहुंच बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी। हालांकि अभी तक नेटब्लॉक की इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है कि साइट दोबारा सही हो गयी है।

Commentaires


bottom of page