Volkswagen EVs में Vintage Beetles और Buses को बदलने के लिए पार्ट्स की करेगा सप्लाई
- Giridih City Updates
- Sep 9, 2019
- 2 min read

Volkswagen ने eClassics के साथ पार्टनरशिप करी है जो की एक EV conversion company है. इसमें Volkswagen Beetle मालिकों को इलेक्ट्रिक पावर पर चलने के लिए अपनी कारों को परिवर्तित करने में सहायता करने के लिए पार्टनरशिप की है।
खबरों के अनुसार, ऑटोमेकर के अपने E-up से उधार ली गयी, बैटरी और पॉवरट्रेन जैसे आवश्यक पार्ट्स की सप्लाई Volkswagen द्वारा ही की जाएगी। जो इसे एक आकर्षक और भरोसेमंद अपग्रेड बनता है।
इस परिवर्तन की प्रक्रिया को Volkswagen द्वारा सप्लाई किये गए पार्ट्स का उपयोग करके eClassics द्वारा आगे बढाया जायेगा।
जर्मनी में Frankfurt में इंटरनेशनल मोटर शो के दौरान, कंपनी ने इस ई-बीटल के एक नियर-प्रोडक्शन वर्जन का प्रदर्शन किया।
इस नई ई-बीटल में इस्तमाल की गयी मोटर 60 kW या 80 hp उत्पन्न करेगी। इसमें 200 किमी (124 मील) की रेंज है जो 150 किमी प्रति घंटा (93 मील प्रति घंटे) की गति तक पहुंचने में सक्षम होगा।
प्रेस रिलीज़ में, Volkswagen Group कंपोनेंट्स के मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्य ‘थॉमस श्मॉल‘ ने कहा कि, “एलेक्ट्रिफिएड बीटल भविष्य की गतिशीलता के साथ हमारी क्लासिक कार के चार्म को जोड़ती है। Volkswagen Group कंपोनेंट्स से इनोवेटिव e-components बोनट के नीचे हैं। ऐतिहासिक महत्वपूर्ण वाहनों को एलेक्ट्रिफाय करने के लिए हम उनके साथ मिलकर काम करते हैं, जो एक इमोशनल प्रक्रिया है।”
आपकी जानकारी के लिए बता दे, यदि आप ई-बीटल को एक घंटे तक चार्ज करते हैं, तो यह 150 किमी तक जाने में सक्षम होगा। इस फास्ट चार्जिंग की सर्विसेज का श्रेय कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम को जाता है।
थॉमस श्मॉल ने ऑटोमेकर की भविष्य की योजनाओं पर संकेत देते हुए यह कहा कि, “हम बस के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करने के लिए पहले से ही काम पर लगे हुए है। और साथी ही भविष्य में e-Porsche 356 को भी लक्षित किया जा सकता है।”
जर्मन ऑटोमेकर, अपने भविष्य के conversion प्रोजेक्ट्स के लिए Modular Electric Drive Matrix(MEB) का उपयोग करने के बारे में भी सोच रहे है।
अभी यह देखना है कि कम्पनी के इस कदम से इलेक्ट्रिक कारों के प्रदर्शन में सुधार आएगा या नहीं। ज्यादा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें.
Comments