TikTok भारत में आत्महत्या को रोकने के लिए नया अभियान किया शुरू
- Giridih City Updates
- Sep 10, 2019
- 2 min read

प्रसिद्ध शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने और भारत में आत्महत्या को रोकने के उद्देश्य से सुसाइड प्रिवेंशन इंडिया फाउंडेशन (SPIF) के साथ मिलकर, #YourLifeMatters अभियान शुरू किया।
आपकी जानकारी के लिए बता दे, विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, सबसे ज्यादा आत्महत्या के मामलों में भारत देश, 25 देशों में सबसे ऊपर है।
आज विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य में इस अभियान की शुरुआत की गयी। यह अभियान सभी को आत्म-देखभाल को प्राथमिकता देने, आत्म-कम्पैशन का अभ्यास करने, मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जुड़े debunk stigmas और यदि आवश्यकता हो तो पेशेवर मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।
TikTok और SPIF के बीच पार्टनरशिप का मुख्य उद्देश्य भारत में आत्महत्या की दर को, पब्लिक स्वास्थ्य के इश्यूज के रूप में देखना और कम्युनिटी की शक्ति का लाभ उठाना है।
SPIF TikTok उपयोगकर्ताओं को एमपॉवर करने के लिए, अपनी TikTok profile (@spif_in) के जरिये छोटे और भरोसेमंद वीडियो शेयर कर रहा है, ताकि “Gatekeepers” के रूप में भूमिका को निबंधित किया जा सके।
क्योकि आत्महत्या की सोचने वाले 10 में से लगभग आठ लोग वर्बल या नॉनवर्बल संकेत देते हैं। तो एक ट्रेनेड गेटकीपर उनको बचाने में एक मुख्य भूमिका निभा सकता है।
एक कदम का उद्देश्य लोगो को आत्महत्या करने से रोकने के लिए ऑनलाइन कम्युनिटी को एक भूमिका निभाना है। और इसके आलावा, वीडियो में उन लोगो ने भी अपनी व्यक्तिगत कहानियों को शेयर किया है, जिन्होंने कभी आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
इन लोगो ने उपयोगकर्ताओं को उम्मीद नहीं खोने के लिए और अपने संघर्षों से बाहर निकलने की ताकत पाते रहने के लिए भी प्रेरित किया है।
SPIF मानसिक स्वास्थ्य पर कन्वर्सेशन को प्रोत्साहित करने के लिए, #YourLifeMatters अभियान के एक हिस्से के रूप में, स्कूलों और कॉलेजों में ऑफ़लाइन ईवेंट जैसे टॉक्स, वर्कशॉप्स, डिबेट्स और प्ले आदि का आयोजन करेगा।
खबरों के अनुसार, यह अभियान सितंबर, अक्टूबर और नवंबर तक 10 शहरों में 30 कॉलेजों को कवर कर लेगा।
Коментарі