Spotify Music को Facebook Stories में शेयर करना हुआ आसान
- Giridih City Updates
- Aug 31, 2019
- 2 min read

सभी Spotify Users के लिए एक खुशखबरी है। अब आप अपने गाने सीधा Facebook Stories पर साझा कर पाएंगे। ये ऑडियो 15 सेकंड तक का होगा, आगे का गाना Play on Spotify पर क्लिक कर के सुना जा सकेगा।
Spotify ने 31 अगस्त 2019 की सुबह अपने ऐप के म्यूजिक को शेयर करने के एक नये तरीके का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि स्पॉटीफाई यूजर्स, अपने फेसबुक के दोस्तों और प्रशंसकों के साथ अपने गाने को सीधा फेसबुक स्टोरीज में शेयर कर पाएंगे।
जहाँ आपके गाने कि 15 सेकंड कि क्लिप प्ले हो पायेगी। पुरा गाना सुनने के लिए के वहाँ पर Play on Spotify बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही स्नोता Spotify पर रीडायरेक्ट हो जायेंगे और पूरा गाना सुन पाएंगे।
ये फीचर फेसबुक और स्पॉटीफाई, दोनों ही प्लेटफार्म को यूज करने वाले कलाकारों को ध्यान में रखकर लाया गया है। इसके साथ ही ये प्रमोशन का भी अच्छा माध्यम है जिससे कलाकारों का बड़ा प्रशंशक वर्ग बन पायेगा।
इस फीचर के आने से पहले स्पॉटीफाई यूजर्स सिर्फ इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप में सीधे शेयर कर पाते थे पर अब इस लिस्ट में फेसबुक भी जुड़ गया है।
Spotify म्यूजिक का सीधे इंस्टाग्राम पर साझा करना, इंस्टाग्राम और स्पॉटीफाई दोनों के लिए फायदेमंद रहा था। हालाँकि, फेसबुक स्टोरीज़ पर म्यूजिक साझा करने की उतनी माँग नहीं है फिर भी ये फीचर लाया गया।
अपने 15 सेकंड के क्लिप को शेयर करने के स्पॉटीफाई ऐप से SHARE बटन पर क्लिक करके, फेसबुक सेलेक्ट करे।
फेसबुक स्टोरी में आने के बाद आप री एडिटिंग टूल्स का उपयोग करके कस्टमाइज भी कर सकते हैं जिससे आपकी क्लिप और भी ज्यादा अट्रैक्टिव हो जाए।
दर्शकों को 15 सेकंड क्लिप सुन लेने के बाद आगे का सुनने के लिए Spotify बटन पर क्लिक करना होगा। आप एक वक़्त में एक गाना साझा करेंगे, तभी दर्शक वीडियो प्ले कर पाएंगे। अगर एक से अधिक क्लिप शेयर किया तो वो चित्र के रूप में नजर आएगी लेकिन प्ले करने के उन्हें Spotify पर आना होगा।
Comments