top of page

Scam Alert: TikTok में नकली अकाउंट के जरिये हो रहे हैं Scams

TikTok Duplicate Account Scam Hindi

कई समस्याओ के साथ-साथ किसी भी विकास कर रही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में स्कैम और स्पैम की समस्या भी शामिल हैं। आजकल देखा जाये तो डिजिटल दुनिया में  स्कैम होना आम सी बात हो गयी है। अभी कुछ खबरों से पता चला है कि हाल ही में लोकप्रिय हुआ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘TikTok‘ भी इस समस्या से मुक्त नहीं है।

साइबर सिक्योरिटी फर्म, टेनबल की एक रिपोर्ट के अनुसार, TikTok , Adult Dating जैसी सेवाओं से जुड़े घोटालों से भर गया है।

टेनबल के सतनाम नारंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, “स्कैमर्स TikTok यूजरस को Adult Content साइट्स और ‘Free’ Likes और Followers साइट्स पर रि-डायरेक्ट करके सेलेब्स और सोशल मीडिया स्टारस की लोकप्रियता का लाभ उठा रहे है।

सतनाम नारंग के अनुसार, Adult साइटों से जुड़े घोटाले बहुत अधिक पैसा कमाते हैं, इसी वजह के कारण बहुत लोग ये घोटाले करने लगे है। उनका का यह भी कहना है कि ये घोटाले खाते इतने अच्छे से बने हैं कि वे रोजाना यूजरस को फीड में दिखाई देते है।

और साथ ही सतनाम नारंग ने जांच के बाद TikTok को घोटालो के बारे में सूचित किया और TikTok ने स्पष्ट रूप से फ्रॉड Accounts के खिलाफ कार्रवाई की है। इसने ऐसे एकाउंट्स को खिलाफ अधिक तेज़ी से कार्रवाई करने के लिए बेहतर फ़िल्टरिंग सिस्टम पर काम करने का भी वादा किया।

अपनी लोकप्रियता को जानने के लिए, TikTok ने पिछले साल यूजरस की गणना की थी। जिसके अनुसार पिछले साल 500 मिलियन से अधिक मासिक सक्रिय यूजरस थे। जबकि दस वर्ष पुराना प्लेटफॉर्म Twitter, 2019 में, केवल 330 मिलियन मासिक यूजरस ही है। और एपिहेरल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म स्नैपचैट में केवल 203 मिलियन मासिक यूजरस है।

हालाँकि Facebook 2.4 bn और Instagram 1bn से अधिक मासिक सक्रिय यूजरस के साथ निश्चित रूप से सबसे आगे है। लेकिन TikTok की विकास दर को देखते हुए यह लग रहा है कि वह कुछ ही वर्षों में Instagram तथा Facebook से आगे निकल सकता है।

Comments


bottom of page