top of page

OnePlus का पहला Smart TV होगा लॉन्च, नाम और लोगो आये सामने

OnePlus Smart TV Name and Logo Hindi

पिछले साल सितंबर में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus के Co-Founder and CEO ने 2019 में स्मार्ट टीवी लॉन्च करने की अपनी योजना का खुलासा किया था। हालांकि, तब कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की थी। लेकिन आज कंपनी ने इस नए डिवाइस से संबंधित एक नई घोषणा की है।

वनप्लस ने पुष्टि की है कि उसके पहले स्मार्ट टीवी डिवाइस का नाम “OnePlus TV” होगा। स्मार्ट टीवी के नाम के अलावा कंपनी ने Logo से भी पर्दा उठा दिया है। वनप्लस के फोरम पर एक ब्लॉग भी शेयर किया गया है जिसमें टीवी का Logo भी है। फिलहाल इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है कि वनप्लस टीवी की लॉन्च तारीख क्या होगी। लेकिन कुछ खबरों से यह पता चल रहा है की OnePlus कंपनी अपनी smart TV  “OnePlus TV ” को सितंबर के अंत तक लॉन्च के देगी।

जैसा की हमने बताया पिछले साल Oneplus कंपनी ने बाजार में स्मार्ट टीवी लाने की घोषणा कर दी थी। घोषणा करने के बाद कम्पनी ने अपने फोरम पर फैन्स से अपने पहले स्मार्ट टीवी का नाम तय कराने लिए एक प्रतियोगिता भी आयोजित की थी। OnePlus ने कहा है कि टीवी के नाम का सुझाव देने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। और हमे ये प्रतीत होता है कि पहले पुरस्कार के तौर पर कंपनी वनप्लस स्मार्ट टीवी दे सकती है।

Logo की बात करें तो वनप्लस टीवी का लोगो काफी हद तक प्राचीन हिंदू प्रतीक मंडल और प्रसिद्ध प्राचीन यूनानी मंदिर, आर्गोस का हेरायन से प्रेरित है। जिस तरह का Logo स्मार्टफोन पर नज़र आता है, उसी तरह का logo टीवी का भी लग रहा है। इसका मतलब वनप्लस ने Logo में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट से यह संकेत मिला था कि वनप्लस, 4 अलग – अलग साइज में स्मार्ट टीवी मार्किट में लाएगी। जिनमें 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के टीवी शामिल होंगे। ये भी सुनने में आया है कि टीवी में OnePlus का OxygenOS मिलेगा। इसके अलावा TV में ब्लूटूथ 5.0 और 4K HDR डिस्प्ले मिलेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि ये टीवी एंड्रॉयड टीवी हो सकते है और कुछ टीवी OLED डिस्प्ले पैनल के साथ भी आ सकता है।

वनप्लस टीवी को पहले भारत, चीन और यूएस में उतारा जा सकता है। और भारत में, वनप्लस टीवी अमेज़न पर लॉन्च होने के ज्यादा संभावनाएं हैं.

Comments


bottom of page