top of page

OnePlus TV, Google Assistant Support के साथ भारत में हुआ लॉन्च

OnePlus TV Launched Hindi

OnePlus ने भारत में 55 इंच का OnePlus TV 55 Q1 और OnePlus TV 55 Q1 Pro लॉन्च किया है। और यह TV भारत एक्सक्लूसिव उत्पाद है क्योकि सबसे पहले इसकी केवल भारत में शुरुआत है। हालाँकि बाद में इसे अन्य देशों में भी लाया जाएगा।

जब OnePlus ने 2014 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया था, तो इसका ध्यान केवल स्मार्टफोन पर फोकस था। वह तब केवल स्मार्टफोन के क्षेत्र में अपना नाम बनाना चाहती थी।

OnePlus TV लगभग बेजल-लेस स्क्रीन और एक मूविंग साउंडबार के साथ एक स्लीक मिनिमलिस्ट डिजाइन के साथ आता है। OnePlus TV में 55 इंच के 4K QLED डिस्प्ले होगा।

और साथ ही यह NTSC 120% की एक बहुत ही उच्च कलर रेंज को स्पोर्ट करता है। यह कलर रेंज दुनिया में सबसे अधिक मानी जाती है।

इसके डिस्प्ले को डॉल्बी विजन और HDR10 + सपोर्ट द्वारा सपोर्ट किया गया है। जो दिखाए गए सभी कंटेंट को डिस्प्ले करने के लिए अधिक विस्तार और बेहतर कलर एक्यूरेसी प्रदान करती है।

कम्पनी ने OnePlus TV में पिक्चर प्रोसेसिंग और रेंडरिंग की मदद के लिए एक शक्तिशाली गामा कलर मैजिक चिपसेट दिया है।

वीडियो के साथ स्मूथर, स्पष्ट और अधिक नेचुरल अनुभव देने के लिए सावधानी से अनुकूलित अल्गोरिथ्म्स के संग्रह का उपयोग करके काम करता है। चाहे वह ऑनलाइन स्ट्रीम अल्ट्रा HD कंटेंट हो या सॅटॅलाइट सर्विसेज हो।

अगर कीमत की बात की जाये तो, OnePlus TV 55 Q1 69,990 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगी। और OnePlus TV 55 Q1 प्रो की कीमत 99,990 रुपये होगी। OnePlus TV को 28 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जायेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, Amazon.in पर प्राइम अर्ली एक्सेस सेल और oneplus.in पर उपलब्ध होगा। जो 28 सितंबर 2019 को दोपहर 12:00 बजे शुरू होगी। और Amazon.in पर ओपन सेल 29 सितंबर 2019 को 12:00am बजे से शुरू होगी।

Comments


bottom of page