top of page

Minecraft एक अविश्वसनीय Milestone पर पहुंचा

Minecraft Milestone Hindi

अपने ओरिजिनल रिलीज़ के लगभग एक दशक बाद, Minecraft लगातार विकास करता जा रहा है और यह नए खिलाड़ियों के आश्चर्यजनक रिकॉर्ड तक पहुंच रहा है। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, गेम एक नए मासिक प्लेयर माइलस्टोन तक पहुंच गया है।

खबरों के अनुसार, इस हफ्ते तक, ओपन-एंडेड सैंडबॉक्स गेम में 112 मिलियन से भी अधिक मासिक प्लेयर है। जो Microsoft की घोषणा के अनुसार अक्टूबर 2018 में 91 मिलियन मासिक प्लेयर था। वास्तव में यह एक काफी अच्छी उपलब्धि है। सभी प्लेटफ़ॉर्म जैसे कंसोल, PC, मोबाइल और अन्य पर प्लेयर्स की संख्या की गणना की गयी है।

Minecraft को और अधिक प्रसिद्ध करने के लिए, Epic ने अगस्त 2018 में यह घोषणा की कि Fortnite में 78.3 मिलियन मासिक प्लेयर्स थे। और अगस्त 2019 में MMO क्रिएशन गेम ‘Roblox‘ 100 मिलियन मासिक एक्टिव उपयोगकर्ताओं तक पहुंच गया है।

ध्यान दे, अभी भी Minecraft रेगुलर अपडेट प्राप्त करता है, जबकि इस गेम को अप्रैल 2019 में Xbox गेम पास में भी जोड़ा गया था। और इसमें किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है कि पॉपुलर गेम के फुटप्रिंट और भी विस्तार करने में मदद की।

आपको बता दे, Microsoft ने 2014 में Minecraft फ्रैंचाइज़ी और डेवलपर Mojang का अधिग्रहण किया था। यह अधिग्रहण $ 2.5 बिलियन में किया गया था। सीरीज क्रिएटर मार्कस “Notch” पर्सन अब फ्रैंचाइज़ी के साथ जुड़े नहीं हैं। मार्कस notch ने बेवर्ली हिल्स की हवेली, घर के लिए बेयॉन्से और Jay-Z को बेहतर करने के लिए $ 70 मिलियन खर्च किए थे।

खबरों से पता चला है कि एक Minecraft फिल्म भी आने वाली है। लेखक एलीसन श्रोएडर (हिडन फिगर्स, फ्रोज़न 2) को स्क्रीनप्ले के नवीनतम ड्राफ्ट को लिखने के लिए काम पर रखा गया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, Minecraft फिल्म 4 मार्च, 2022 को थिएटर्स में रिलीज होगी। लेकिन इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है कि यह फिल्म एनीमेशन या लाइव एक्शन या एक हाइब्रिड होगी। और साथ ही हम यह भी नहीं जानते इसमें कौनस्टार हो सकता है।

कुछ खबरों के अनुसार, स्टीव कैरेल इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए है। लेकिन अभी तक इस बात कि कोई पक्की पुष्टि नहीं की गयी है।

अगला नया Minecraft गेम AR टाइटल Minecraft Earth है, जिसको इस वर्ष के अंत में रिलीज़ किये जाने की खबर है। अब हमें उसके release होने तक का इंतजार करना होगा.

Commenti


bottom of page