top of page

ISRO प्रमुख ने कहा 98% सफल रहा चंद्रयान-2 मिशन

Chandrayaan-2 Mission 98% Successful

चंद्रयान-2 मिशन की सफलता पूरे भारत का सपना बन गया था लेकिन चाँद पर लैंडिंग से कुछ समय पहले ही चंद्रयान-2 से सम्पर्क टूट जाना, हर भारतीय के लिए एक सदमे के जैसा था।

लेकिन अब खबर मिली है कि इतनी बड़ी अनहोनी होने के बावजूद, मिशन चंद्रयान-2 98% तक सफल हो चुका है। ये बात स्वंम के सिवन ने भुवनेश्वर में दिए एक बयां में कहा है।

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के चीफ़ डॉक्टर के सिवन शनिवार को ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर पहुँचे। यहाँ पहुँचने के बाद बताया कि मिशन चंद्रयान-2 98% तक सफल रहा है।

यहाँ वो बिरजू पटनायक एयरपोर्ट में मीडियाकर्मी को दिये एक बयान में कहा, “चंद्रयान-2 में कुल 8 उपकरण थे और ऑर्बिटर के साथ-साथ सारे यंत्र ठीक वैसा ही काम कर रहे हैं, जैसा हम चाहते थे। ऑर्बिटर के द्वारा भेजी गयी तस्वीरें उच्च गुणवत्ता वाले हैं और वे आगे अंतरिक्ष के अनुसंधान में है मदद करेंगे।”

के सिवन ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि, “इस प्रोजेक्ट कि शुरुआत में हमें लगा था कि ऑर्बिटर सिर्फ 1 साल तक काम करेगा।लेकिन अभी ऑर्बिटर जैसा काम कर रहा है उससे ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ये मिशन पुरे सात सालों तक चलेगा।”

मिशन चंद्रयान-2 पर उन्होंने ये बात स्वीकार की कि इसरो विक्रम लैंडर से संपर्क करने में असफल रहा लेकिन फिर भी इसरो को दो बहुमूल्य सफलताएं प्राप्त हुई है। पहली सफलता वैज्ञानिक अध्ययन में प्राप्त हुई है और दूसरी टेक्नोलॉजी के प्रदर्शन में प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि, “वैज्ञानिक अध्ययन में हम पूरी तरह से सफल रहे हैं और यंत्रो के प्रदर्शन में भी हम लगभग 98% तक सफल रहे हैं।”

इसरो का नया मिशन क्या होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा, “हम गगणयान मिशन को अगले साल के लिए तैयार कर रहे हैं इसके लिए हम कई विकल्पों पर काम कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले हमें हमें जानना होगा कि लैंडर के साथ क्या हुआ?

Comentarios


bottom of page