top of page

Huawei Kirin 990 5G SoC जल्द ही भारत में आने वाला है

Huawei Kirin 990 5G SoC India Hindi

जैसा कि आपको याद ही होगा, Huawei ने अभी कुछ दिनों पहले IFA 2019 के दौरान Kirin 990 5G SoC को घोषणा की थी। अभी Huawei ने यह घोषणा की है कि उसका Kirin 990 5G SoC फ्लैगशिप मोबाइल प्रोसेसर जल्द ही भारत में आने वाला है। जिसमें 5G मॉडम बिल्ट किया गया है।

हालाँकि Huawei ने इस बात कि कोई जानकारी नहीं दी है कि यह कब और कौनसी तारीख को भारत में आएगा। बस Huawei ने इतना कहा कि Kirin 990 5G वर्जन आगामी स्मार्टफोन के साथ भारत में उपलब्ध होगा।

इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि Huawei जल्द ही भारत में  Huawei Mate 30 और Mate 30 Pro लॉन्च करने वाली है क्योंकि यह  Kirin 990 SoC द्वारा संचालित होने वाली पहली फ्लैगशिप हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे, Kirin 990 5G SoC एक 7nm EUV प्रक्रिया पर आधारित है जो एक Kirin 980 की तरह अलग 5G मॉडेम के साथ प्रोसेसर की तुलना में बेहतर बिजली एफिशिएंसी प्रदान करेगा।

Huawei ने यह भी कहा है कि इसका 5G मॉडेम 2.3Gbps तक की डाउनलोड स्पीड और 1.GGbps की अपलोड स्पीड प्रदान कर सकता है।

5 जी स्मार्टफोन की अधिक लागत को देखते हुए, यह लग रहा है कि Huawei भारत में Mate 30 और Mate 30 Pro के 5G और 4G दोनों वर्जन में लॉन्च करेगा।

खबरों के अनुसार, Mate 30 सीरीज 19 सितंबर को जर्मनी के म्यूनिख में ऑफिसियल रूप से उपलब्ध हो जाएगा। यहाँ हमे इसकी कीमतों के बारे में जानकारी मिलेगी। और उस समय कंपनी यह भी बता सकती है कि वह Mate 30 सीरीज को भारत में कब लाने वाली है। और उसी के साथ आपको Kirin 990 5G SoC उपयोग करने का मौका मिलेगा।

और अभी तो हमे यह भी नहीं पता कि Huawei कम्पनी Mate 30 सीरीज में भारत में किस तरह का एंड्रॉइड सॉफ्टवेयर लाएगी। यह भी अभी सरप्राइज ही है।

Comments


bottom of page