top of page

Google का Lightweight Go Search App हुआ Play Store में उपलब्ध

Google Lightweight Go Search App Hindi

गूगल ने अपना Lightweight Go Search App अब सबके के लिए खोल दिया है। अब दुनिया भर के लोग इस इस हलके ऐप को प्ले स्टोर से free download कर सकते हैं।

आपको बता दें कि डेढ़ साल पहले ये ऐप सिर्फ भारत और इंडोनेशिया के लोगों के लिए उपलब्ध था लेकिन अब इसे पूरी दुनिया में लॉन्च कर दिया गया है। ये ऐप मात्र 7mb का है जो कम RAM वाले फ़ोन्स के लिए बहुत उपयोगी है।

गूगल ने बताया है कि ये Lollipop (5.0) या इससे ऊपर के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसे एक बार अपने फ़ोन पर कॉन्फ़िगर कर लेने के बाद आप Go Search App में आसानी कुछ भी सर्च कर सकते हैं।

ये Voice Search भी सपोर्ट करता है यानी की आपको टाइप करने की कोई जरुरत नहीं है। गो सर्च आपकी सर्च हिस्ट्री को याद रखता है और आपके टेक्स्ट को पहचानकर आपको सर्च हिस्ट्री रेकमेंड करता है जिससे आपको ज्यादा टाइप करने की जरुरत नहीं पड़ती।

इस ऐप के साथ गूगल ने अपना लेंस सर्विस भी जोड़ दिया है। ये फीचर सिर्फ महंगे स्मार्टफोन में ही मिलते थे लेकिन गो सर्च कि वजह से सस्ते स्मार्टफोन में भी ये फीचर मिल रहा है। इस सर्विस कि मदद से आप जिस चीज पर कैमरा रखेंगे, ये लेंस उस चीज को पहचानकर उससे जुड़े परिणाम पेश करेगा।

इसके साथ ही किसी इमेज को सर्च कर सकते हैं इससे आपको उस इमेज से सम्बंधित सारे इमेजेज के परिणाम मिल जायेंगे। गूगल लेंस सर्विस डिवाइस के, कैमरा, कंप्यूटर विजन और ऑगमेंटेड रियलिटी की मदद से आपके आसपास की चीजों के परिणाम पेश करता है।

गूगल लेंस कि मदद से आपका मनोरंजन भी हो सकता है। जैसे आपने किसी चीज की ओर कैमरा घुमाया तो गूगल आपको बता देगा कि वो चीज क्या है। ऐसा गूगल AI की के जरिये करता है। गूगल गो को शुरुआत में एमर्जिंग मार्केट के लिए तैयार किया गया था, लेकिन अब इसे पूरी दुनिया के लिए शुरू कर दिया गया है।

Google Go एक हिस्सा है Android Go OS का जो की एक stripped-down version है स्टॉक Android system का, वहीँ इसे low-powered devices के लिए बनाया गया है. इसके अंतर्गत दुसरे Apps भी आते हैं जो की stripped-down या lighter versions होते हैं Google apps के जैसे की इसमें Gallery Go, Gmail Go, और YouTube Go मुख्य हैं.

Comments


bottom of page