top of page

Google Duo Low Light Mode : अब आप कर पाएंगे वीडियो कॉल अंधेरे में भी

Google Duo Low Light Mode Hindi

Google Duo दुनिया की सबसे प्रसिद्व वीडियो कॉलिंग सेवाओं में से एक है। हर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म में इन दिनों एक वीडियो कॉल विकल्प होता है। तो Google अपने वीडियो कॉलिंग ऐप (Google Duo) को सबसे आगे लाने के लिए बहुत प्रयास कर रहा है।

अभी कुछ खबरों से पता चला है कि Google अपनी Google Duo ऐप में नई सुविधा जोड़कर इसे और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है।

Google Duo में अब Low Light Mode विक्लप जोड़ दिया जायेगा। जिससे आप अंधेरे में भी वीडियो कॉल कर सकेंगे। Google का कहना है कि Low Light Mode आने पर वीडियो कॉल पर लोगों को फ़्रेम में और अधिक स्पष्ट दिखाई देगा।

Google, Low Light Mode को इस हफ्ते में iOS और Android यूजरस के लिए विश्व स्तर पर रोल आउट करना शुरू कर देगा। आपको Low Light Mode फीचर, ऐप के version 60.x में मिलेगा।

Google Duo के Senior Product Manager ‘निकल्स ब्लम‘ ने कहा कि यह फीचर दुनिया भर के यूजरस द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों को ध्यान में रख कर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि “कई स्थानों पर, इलेक्ट्रिक लाइटिंग एक महत्वपूर्ण चुनौती है, जो लोगों को वीडियो कॉल पर जोड़ने से रोकती है।”

निकल्स ब्लम ने अपनी एक पोस्ट में यह लिखा कि “यहां तक ​​कि जब बिजली एक समस्या नहीं है, बहुत से लोग बस सोने से पहले रात को गुड नाईट कहने के लिए वीडियो कॉल करना चाहते हैं, या शाम को बाहर रहते हुए भी एक quick चैट का आनंद लेना चाहते हैं।

Duo पर low light mode के साथ, यूजरस in-call controls के भाग के रूप में इस सुविधा को चालू या बंद कर सकते हैं। और उन्होंने यह भी बताया कि low light mode इस सप्ताह विश्व स्तर पर Android और iOS पर उपलब्ध हो जाएगी।

इस फीचर के जोड़ने से, Google यूजरस को अपने Google Duo प्लेटफ़ॉर्म पर आकर्षित करने में एक बड़ी कामयाबी मिल सकती है। यदि यह वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करता है तो।

Comments


bottom of page