Gogoro नया हल्का इलेक्ट्रिक वाहन “Viva” किया लॉन्च
- Giridih City Updates
- Sep 26, 2019
- 2 min read

ताइवान देश की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Gogoro ने आज अपने नए वाहनों का लॉन्च किया है। जो एक हल्के स्कूटर है। और ये कंपनी ने ऐसे व्यक्तियो के लिए डिज़ाइन किया है जो जिसे कंपनी के स्मार्टस्कूटर मोपेड में से एक छोटा स्कूटर चाहिए, लेकिन वो ये भी चाहते है उनका स्कूटर एक इलेक्ट्रिक बाइक की तुलना में अधिक शक्तिशाली हो।
कम्पनी ने इन स्कूटर का नाम Viva रखा है। Gogoro कंपनी ने इसमें अपनी स्वैपेबल बैटरी में से एक इस्तमाल की है। जो 85 किलोमीटर तक चल सकती है। और यह भी इसके स्मार्टस्कूटर के समान स्टेशनों पर चार्ज किए जाते हैं।
VIVA Right Pomegranate RedHorace Luke, Gogoro के को-फाउंडर और CEO ने TechCruch को बताया कि उन्होंने Viva स्कूटर को को 50cc से 100cc गैस स्कूटर के विकल्प के रूप में पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि वो अक्टूबर में इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराएंगे। और इसे कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिलीज करने से पहले अगले साल ताइवान में लॉन्च किया जाएगा।
Viva रीसायकल स्क्रैच प्रूफ सॉलिड-कोर पॉलीप्रोपाइलीन से बना है। और यह पांच कलर कॉम्बिनेशन में उपलब्ध होगा। Viva का वजन 80 किलोग्राम है और इसमें 21 लीटर तक की स्टोरेज है।
और इसे USD $1,800 में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। और साथ ही बास्केट और रैक सहित इसमें लगभग 100 वैकल्पिक एक्सेसरीज उपलब्ध होगी।
Viva को उन ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए डिज़ाइन किया है। जो बड़ी मोपेड के रखरखाव विजिट्स और पार्किंग, के साथ-साथ, उनके ज्यादा लागत से बचना चाहते है।
जानकारी के लिए बता दे, Gogoro अब तक 200,000 से अधिक स्मार्टस्कूटरस बेच चुका है। और यह यूरोपियन यूनियन (स्कूटर-शेयरिंग सर्विस कूप के साथ एक साझेदारी के माध्यम से) और दक्षिण कोरिया (जहां उसने हाल ही में डिलीवरी ड्राइवरों के लिए डिज़ाइन किये स्कूटर लॉन्च किए।) और जापान सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूद है।
कम्पनी राइड-शेयरिंग कंपनियों के लिए वाइट-लेबल सलूशन के लिए डिज़ाइन किया गया एक मोबिलिटी प्लेटफार्म भी चलाता है। अब देखना यह है की इसे लोग कितना पसदं करते हैं, वहीँ आपका क्या ख़याल है इस बारे में हमें comment में जरुर बतायें.
Comentários