Galaxy S10 में इस नए अपडेट से Note 10+ कैमरा फीचर्स और DeX PC सपोर्ट मिलेगा
- Giridih City Updates
- Sep 24, 2019
- 2 min read

खबरों के अनुसार, Samsung ने एक नया अपडेट निकाला है। Samsung कंपनी का इस नए अपडेट को लाने का उद्देश्य Samsung Galaxy Note 10 में पेश किये गए लेटेस्ट कैमरा फीचर और DeX PC सपोर्ट को भी Galaxy S10 सीरीज में लाना है।
अगर कैमरा फीचर की बात की जाये तो, Samsung Galaxy S10, S10 Plus, और S10E सभी में लाइव फोकस वीडियो, AR डूडल , फ्रंट कैमरा के लिए नाइट मोड और सुपर स्टेडी मोड फीचर्स को सपोर्ट करते है। आपको याद दिला दे, लाइव फोकस वीडियो Galaxy Note 10 की सबसे प्रमुख फीचर्स में से एक फीचर्स था। जो उपयोगकर्ताओं ने बहुत पसंद किया।
Samsung ने PC-सेंट्रिक फीचर को अपने नए अपडेट में अपग्रेड किया है। जिससे आपको PC के लिए DeX, लिंक टू विंडोज, और डायनामिक लॉक स्क्रीन ये सब फीचर मिलेंगे। और साथ ही S10 उपयोगकर्ता अब विंडोज या macOS के लिए यहां से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं और अपने डिवाइस को USB केबल की मदद से कनेक्ट भी कर सकते हैं।
विंडोज से लिंक एक ऐसा फीचर है, जो उपयोगकर्ताओं को अपने फोन को PC से वायरलेस तरिके से जोड़ने की अनुमति देता है। और जो आपके फोन ऐप के माइक्रोसॉफ्ट के समान है। डायनामिक लॉक स्क्रीन फीचर से लॉक स्क्रीन वॉलपेपर ऑटोमेटिकली बदल जाता है।
इसके अलावा, यह नया अपडेट लेटेस्ट सितंबर 2019 के सुरक्षा पैच और सामान्य बग फिक्स और परफॉरमेंस इम्प्रोवेमेन्ट्स के साथ आता है। Samsung कम्पनी ने उपयोगकर्ता के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए सैमसंग पास और संदेश ऐप जैसे ऐप में भी कुछ बदलाव किये है।
हालाँकि अभी सभी उपयोगकर्ताओं को यह अपडेट उपलब्ध नहीं हुआ, तो यदि आपको अभी तक यह लेटेस्ट अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है, तो चिंता न करें। क्योकि Samsung कंपनी इस अपडेट को चरणों में जारी कर रहे हैं और आपके क्षेत्र में पहुंचने तक इसमें कुछ और समय लग सकता है।
コメント