2024 तक दुनिया का सबसे बड़ा ऐप डेवलपर्स जनसंख्या वाला देश होगा भारत
- Giridih City Updates
- Sep 13, 2019
- 2 min read

एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2024 तक दुनिया के सबसे बड़े डेवलपर जनसंख्या वाला देश के रूप में अमेरिका से आगे निकल जाएगा। और विशष रूप से इस बात पर रोशनी डालती हुए, ये भी बताया गया है कि, ऐप सेक्टर भारत के लिए आगे बढ़ने वाला एक संभावित स्रोत साबित हो सकता है।
Progressive Policy Institute (PPI) की रिपोर्ट “The App Economy in India” में बताया था कि भारत में अगस्त 2019 तक 1 मिलियन ऐप इकॉनमी वाले रोजगार उपलब्ध थे। जो 2016 से 39 प्रतिशत अधिक है।
अगर अमेरिका से तुलना की जाये तो, अमेरिका में अप्रैल 2019 तक 246 मिलियन ऐप इकॉनमी वाले रोजगार उपलब्ध थे। और वही यूरोपीय यूनियन (प्लस स्विट्जरलैंड और नॉर्वे) में जुलाई 2019 तक 293 मिलियन ऐप अर्थव्यवस्था वाले रोजगार मौजूद थे।
खबरों से पता चला है कल डिस्कशन के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया गया था। जिसमे इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) द्वारा PPI से मिचेल मंडल ने रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों को हाईलाइट किया गया।
कोर ऐप इकोनॉमी जॉब्स की संख्या का अनुमान लगाने के लिए, रिपोर्ट ने ऑनलाइन जॉब पोस्टिंग के यूनिवर्स के डेटा के आधार पर एक multi-step प्रक्रिया का उपयोग किया गया।
और साथ ही यह भी खबर सुनने में आ रही है कि, होलिस्टिक पिक्चर प्राप्त करने के लिए, रिपोर्ट में पूरे भारत में ऐप जॉब्स के लिए टॉप 5 राज्यों और क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और पुणे इन पांच शहरो में सबसे अधिक ऐप इकोनॉमी जॉब्स है। जिसमे बेंगलुरु सबसे टॉप पर है।
बेंगलुरु 362,000 ऐप इकोनॉमी जॉब्स, दिल्ली में 248,000 ऐप इकोनॉमी जॉब्स, मुंबई में 137,000 ऐप इकोनॉमी जॉब्स और हैदराबाद तथा पुणे में 128,000 और 113,000 क्रमश: ऐप इकोनॉमी जॉब्स उपलब्ध है।
IAMAI ने कहा कि ऐप इकोनॉमी में और तेज़ी से विकास होने की पूरी संभावना है, क्योंकि लोग अपने घर, कार, स्कूल और हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर रहे है। अब आप सोच ही सकते हैं की भारत IT के field में कितना ज्यादा develop कर रहा है.
Comments